भोले भोले रट ले जोगनी – भजन (Bhole Bhole Rat Le Jogani)

भोले भोले रट ले जोगनी,
शिव ही बेड़ा पार करे,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले ॥

उसकी मुक्ति कभी ना होगी,
जो शिव का ना ध्यान धरे,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले ॥

किया भस्म जब भस्मासुर को,
जो बल पे अभिमान करे,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले ॥

कामदेव करे भंग तपस्या,
उसे जला के राख करे,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले ॥

काल भी उसका कुछ ना करता,
जो शिव जी का नाम जपे,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले ॥

भोले भोले रट ले जोगनी,
शिव ही बेड़ा पार करे,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले ॥