कर दो नजरे करम गणपति – भजन (Kar Do Nazre Karam Ganpati)

कर दो नजरे करम गणपति,
कर दो नजरें करम गणपति,
किरपा की नजर,
हमपे कर दो अगर,
तेरे दरबार में क्या कमी,
कर दो नजरें करम गणपति,
कर दो नजरें करम गणपति ॥

सारे देवों में पहले तेरा नाम है,
पहले पूजा करे सारा संसार है,
तुम हो दानी बड़े,
तुम हो ज्ञानी बड़े,
तेरी करुणा में क्या है कमी,
कर दो नजरें करम गणपति,
कर दो नजरें करम गणपति ॥

तुमसा दानी दयालु ना दातार है,
रिद्धि सिद्धि के स्वामी है भरतार है,
तुमसे बुध्दि मिले,
रिद्धि सिद्धि मिले,
कोई रह जाएगी ना कमी,
कर दो नजरें करम गणपति,
कर दो नजरें करम गणपति ॥

कर दो नजरे करम गणपति,
कर दो नजरें करम गणपति,
किरपा की नजर,
हमपे कर दो अगर,
तेरे दरबार में क्या कमी,
कर दो नजरें करम गणपति,
कर दो नजरें करम गणपति ॥